दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, मौसम की अंगड़ाई से बढ़ेगी ठिठुरन

0
581

संवाददाता/नई दिल्ली। दिल्ली के कुछ इलाकों में एकाएक हल्की बारिश होने से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो यह हलात अगले तीन दिन तक बने रह सकते हैं। इस कारण जहां कोहरे में थोड़ी कमी आने की संभावना है, वहीं तापमान गिरने से मौसम भी सर्द हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में बारिश छिटपुट बारिश बनी रहेगी, लेकिन एनसीआर में हवा तेज रहेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस कारण लोगों को ठंड और ठिठुरन का एहसास भी होगा।

वहीं बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार आया और यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। इससे पहले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही थी। एक्यूआई सुबह सात बजकर 45 मिनट पर 175 था। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने मंगलवार को बताया कि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजकर 42 मिनट पर 254 था। दिल्ली में बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई। इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और आंशक रूप से दिल्ली में भी देखने को मिला। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, हेमकुंड साहिब, मुनस्यारी सहित प्रदेश के गढ़वाल और कुमांउ दोनों क्षेत्रों के उंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई और चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी शिमला, किन्नौर और नारकंडा में भी काफी बर्फबारी देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here