रूस ने UNSC में भारत के कदम की जमकर प्रशंसा की, कहा- हमारे मित्र का स्वतंत्र और संतुलित रुख सराहनीय है

0
476

एजेंसी/मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। इसी बीच रूस ने अपने मित्र देश भारत की जमकर प्रशंसा की है। रूस ने कहा कि भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्वतंत्र और संतुलित रुख सराहनीय है। दरअसल, यूक्रेन संकट पर यूएनएससी में शुक्रवार को रूस की निंदा वाले प्रस्ताव पर भारत ने वोट नहीं किया था।

आपको बता दें कि यूएनएससी में यूक्रेन संकट पर रूस की निंदा वाला प्रस्ताव अमेरिका की तरफ से पेश किया गया था। जिस पर भारत ने वोट नहीं किया था। भारत ने तत्काल युद्ध को समाप्त करने की मांग करते हुए कहा था कि मतभेदों को दूर करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। भारत के अलावा चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी वोट नहीं किया था।

रूस की निंदा प्रस्ताव पर किसने किया वोट ?

अमेरिका की तरफ से लाए गए प्रस्ताव के पक्ष में अल्बानिया, ब्राजील, फ्रांस, गेबोन, घाना, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको, नॉर्वे, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कुल 11 देशों ने वोट किया। हालांकि यह प्रस्ताव यूएनएससी में पारित नहीं हो पाया क्योंकि रूस ने वीटो का इस्तेमाल किया था।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा था कि यूक्रेन के हालिया घटनाक्रम से भारत बहुत विचलित है। हम हिंसा और युद्ध को तत्काल रोकने की दिशा में हर संभव प्रयास करने की अपील करते हैं। भारत यूक्रेन में भारतीय छात्रों सहित भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। साभार: प्र.सा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here