नेपाल के धुलाबारी में विराट सत्संग समारोह की तैयारी जोरों पर

0
1210

हिम बहादुर सोनार/सिलीगुड़ी 15 फरवरी : भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के धुलाबारी में आगामी 7 व 8 मार्च को दो दिवसीय विराट सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विराट सत्संग समारोह की तैयारी जोरो पर है। यह आयोजन नेपाल मानव धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में धुलाबारी के श्रद्धेय आश्रम के प्रांगण में होगा। मानव धर्म के  प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपालजी महाराज सहित  भारत तथा नेपाल के विभिन्न तीर्थस्थलों से सन्त-महात्मागण सत्संग समारोह को संबोधित करेंगे।
सिलीगुड़ी के समीप नेपाल बॉर्डर काकरभिट्टा से तकरीबन छः किलोमीटर दूरी पर स्थित धुलाबारी में नव निर्मित आश्रम प्रांगण में बीस वर्षों के बाद पुनः आगमन पर भक्तों में काफी उत्साह उमंग है। इस अवसर पर धुलाबारी श्रद्धेय आश्रम के संचालिका महात्मा तुलसी बाई जी के अध्यक्षता में कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने के लिए समिति के कार्यकर्ताओ के साथ निरंतर प्रयासरत है। इधर सिलीगुड़ी से मानव उत्थान सेवा समिति के संत-महात्मा व कार्यकर्तागण कार्यक्रम की सफलता हेतु पड़ोसी देश नेपाल के अध्यक्ष संत-महात्मा तथा कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाये हुए है तथा पूर्ण सहयोग दे रहे है।

           उत्तर पूर्बाञ्चल क्षेत्र के  अध्यक्ष महात्मा अखलेश बाई जी ने धुलाबारी में सम्पन्न हो रहे विराट सत्संग समारोह को  सफल बनाने हेतु उत्तर पूर्बाञ्चल क्षेत्र से सहयोग देने का  वचन दिया। विभिन्न विभागों के कार्यप्रणाली के विषय में एक सभा मे विचार विमर्श किया गया| इस अवसर पर समिति के कर्मठ कार्यकर्ता जीवन गहतराज, प्रवीण गुरुङ, प्रकाश प्रधान, सचिन खाती, अविन निरौला, माधव बुढ़ाथोकी, भीम राई, जगत सुब्बा, विष्णु प्रधान, दीपक राई, प्रकाश हाङखिम, नृग लामा, लक्ष्मण राई उपस्थित थे। स्थानीय समिति के महात्मा तुलसी बाईजी ने सभी को सहयोगार्थ धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here