कलस्टर बस के शराबी ड्राइवर द्वारा भीषड़ कहर, 18 वाहन हुए चकनाचूर

0
1078

संवाददाता, नई दिल्ली| उत्तम नगर में शुक्रवार दोपहर को पिलर नम्बर 674 से 677 के बीच अनियंत्रित कलस्टर बस के शराबी ड्राइवर ने भीषड़ कहर बरसाया। जिसमें 6 लोग बुरी तरह से घायल और 18 वाहन चकनाचूर हो गए है। एक व्यक्ति के सर पर भारी चोट आयी है और एक व्यक्ति के पैर टूट गए है।
इस हादसे में एक लड़की जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष है जो बुरी तरह से घायल है और आई सी यू में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से खैर गाँव के बीच चलने वाली गाड़ी नम्बर डीएल 1पी डी 1024 और रूट नम्बर 817 है। बस ने रोड के किनारे खड़ी गाड़ियों को चकनाचूर कर दिया। शराबी ड्राइवर ने 6 गाड़ी, 5 बाइक, एक बैट्री ईरिक्शा, एक रेहड़ी, 4 स्कूटी और 6 लोगो को बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपी ड्राइवर श्वेत सिंह जिसकी उम्र 42 वर्ष है। .

            पुलिस ने अस्पताल में भर्ती घायलों के बयान पर केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। टक्कर के बाद मौजूद लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल में भर्ती घायलों के बयान पर आरोपी के खिलाफ 279/338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here