संवाददाता/सिलीगुड़ी 10 फरवरी : मानव उत्थान सेवा समिति उत्तर पुर्वांचल क्षेत्र में मानव धर्म प्रचार प्रसार का ५०वां वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती के रूप में आगामी १६ व १७ फरवरी को सिक्किम राज्य में कार रैली निकालेगी। सिक्किम के दरामदिन, जोरथांग में स्थित श्री हंसयोग आश्रम में महात्मा सुमति बाईजी के अध्यक्षता में एक सभा मे प्रस्ताव लिया गया।
यह यात्रा दक्षिण सिक्किम के प्रवेश द्वार मल्ली से १६ फरवरी को शुरू होकर मानपुर,माझिटार,जोरथांग, नयाबाजार, मंगसारी,थर्पू होते हुए दरामदिन बाजार में ठहरेंगे। अगला दिन १७ फरवरी को दरामदिन से होते हुए सोमबारे,सोरेंग,श्रीबदंम,कलुक, १३ माइल,१४ माइल हि- बरमेक,देनताम,पेलिंग होते हुए गेज़िंग बाज़ार में समापन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर पुर्वांचल क्षेत्र प्रभारी सिलीगुड़ी से महात्मा अखिलेश बाईजी भी उपस्थित रहेंगे। इस कार रैल्ली को लेकर सिक्किम राज्य समिति के मूल सचिव भूपेन गिरीले ने सभी को जानकारी दिया। यूथ विंग की भूमिका के बारे में युवा वक़्ता पुष्कर राई ने अपना विचार प्रकट किया। इसके साथ ही खेमराज थापा, सागर मोहोरा अपना मंतव्य दिया।
सिक्किम राज्य मानव सेवादल मंडल प्रमुख लालमान राई ने स्वयं सेवक-सेविकाओं के भूमिका पर प्रकाश डाला।दरामदिन, जोरथांग तहसील सह-प्रभारी महात्मा अणिमा बाईजी ने कार रैली की सफलता की कामना करते हुए आशीर्वचन दिया। सभा का संचालन अनिल राई ने किया।

































