शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को लेकर सैन्य विमान दिल्ली पहुंचा

0
1528

 प्रेट्र/नई दिल्ली, 15 फरवरी : सेना का एक विमान पुलवामा में घृणित आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के पार्थिव शरीर को लेकर शुक्रवार शाम यहां पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब पार्थिव शरीर लाये गये तो उस समय इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टेक्नीकल क्षेत्र में गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि शहीदों के पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटे थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने एक एक कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं के प्रमुख, मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन गणमान्य लोगों में शामिल हैं जो यहां हवाई अड्डे पर शहीद सीआरपीएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे और पांच अन्य घायल हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा जिले में 100 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों से भरे एक वाहन को सुरक्षाबलों की बस से टकरा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here