प्रदीप क्योड़क ने भाजपा से दिया इस्तीफा,अस्पताल में धरने में हुए शामिल।

0
414

संवाददाता/कैथल (रा.प्र.)। सरकारी हॉस्पिटल में धरने पर बैठे लोगों के बीच प्रदीप क्योड़क युवा भाजपा नेता ने कहा कि आज कैथल में भाजपा के बड़े बड़े नेताओं के कानून व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई है। कैथल में हाल ही में 3 मर्डर हुए हैं लेकिन भाजपा का कोई भी नेता लोगों के दुख में शामिल नहीं हुआ।

      प्रेस विज्ञप्ति में प्रदीप ने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि दलित समाज व किसान मजदूर का हमेशा कांग्रेस व भाजपा ने शोषण किया है। सरेआम लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। इससे पता लगता है कि राजनीति करने वाले लोगों के दिल नहीं होते, ये स्वार्थी लोग होते हैं, इन्हें किसी के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं। प्रदीप क्योड़क ने कहा कि उनके पास भाजपा ने जितने भी पद दिए हैं वे अपने सारे पदों से इस्तीफा देता हूं।

      उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थन करके उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है व आने वाले समय मे भाजपा को जनता अपने आप सबके सिखा देगी। जब आम व्यक्ति सड़कों पर उतरता है तो कोई भी सरकार क्यों न हो उसको सबक सिखा ही देता है। शर्म की बात है कि आये दिन आम आदमी पिसता जा रहा है और नेता लोग अपनी अपनी जेब भरने में लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here