कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा,अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही वर्दाश्त नही -मुकुट विहारी

0
950

संवाददाता/कुशीनगर| कलेक्ट्रेट के सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री/प्रभारी मंत्री सहकारिता विभाग मुकुट विहारी वर्मा द्वारा शासन की प्राथमिकता प्राप्त विकास कार्यक्रमों की विभाग वार जनपद में संचालित विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने कहा कि कराये गए कार्यों का धरातल पर दिखाई देना चाहिए। मा0 मंत्री ने बैठक में उपलब्ध कराई गई बुकलेट के सम्बंध में स्पष्ट निर्देशित किया गया कि बैठक से कम से कम एक दिन पूर्व बुकलेट सभी संबंधित को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें ताकि अध्ययन कर लिया जाय।

      मा0 प्रभारी मंत्री ने सर्वप्रथम गौवंश आश्रय निर्माण के सम्बंध में समीक्षा दौरान विभागीय कार्यवाही से असंतुष्ट दिखे साथ ही उन्होंने सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को अस्थाई पशु आश्रय स्थल पर भिजवाने हेतु मुख्य पशु चिकितशाधिकारी को निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग की महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत गोल्डन कार्ड का शत प्रतिशत वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया, मा0 विधायक कसया द्वारा कार्डधारकों का समुचित इलाज न हो पाने की शिकायत की गई जिसे मा0 मंत्री द्वारा संबंधित अस्पतालों से बात कर के इलाज करवाने हेतु सीएमओ को निर्देशित किया गया, पीड़ित मरीजोें को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार मा0 खडडा विधायक द्वारा भी मुसहर बस्ती में गोल्डन कार्ड शीघ्र उपलध कराने की अपेक्षा की गई। जिस पर मा0 मंत्री द्वारा सभी अधिकारियों को नसीहत दी गई कि किसी भी योजना का शुभारंभ समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति से ही शुरू की जाय ताकि पारदर्शिता बनी रहे। राशन कार्डों की समीक्षा दौरान विधायक गणो द्वारा पात्रों का अंत्योदय कार्ड काट कर अपात्रों को दिए जाने का आरोप जिला पूर्ति कार्यालय पर किया गया जिसे मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि अब संशोधन की कार्यवाही नही हो रही है, साथ ही उन्होंने विधान सभावार, राशन कार्डों की सूची सभी मा0 विधा्यकगणो को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, इसी प्रकार मुसहर बस्ती में उज्ज्वला योजना अंतर्गत निः शुल्क गैस कनेक्शन की भी समीक्षा की गई।
शौचालय निर्माण के सम्बंध में मा0 मंत्री ने विधान सभावार सूची सभी विधायकगण/ मा0 सांसद को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधिगण उपलब्ध सूची के माध्यम से मिलान अवश्य कर लें ताकि वास्तविकता मालूम हो सके।


प्रभारी मंत्री द्वारा विद्युत विभाग की अति महत्त्वपूर्ण योजना की समीक्षा करते हुए खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बनवाये जाने के सम्बंध में धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट की गई, उन्होंने सभी मा0 विधायकगणो से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने हेतु सूची लेकर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया , इसी प्रकार प्रधान मंत्री आवास शहरी/ ग्रामीण , राष्ट्रीय आजीविका मिशन, लोक निर्माण विभाग, छात्र वृत्ति योजना, स्कूलों में ड्रेस वितरण, विद्दयुत, नलकूप, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि, एक जनपद एक उत्पाद, आदि की समीक्षा की गई।
प्रभारी मंत्री जी द्वारा समस्त अधिकारियों को आगाह किया गया कि अपनी कार्य शैली में सुधार लाकर योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करें, इस मे किसी भी प्रकार की लापरवाही वर्दाश्त नही की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार ने बैठक दौरान मा0 मंत्री द्वारा दिये गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराये जाने का आश्वासन मा0 मंत्री को दिया गया।
बैठक दौरान मा0 सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक कसया रजनीकांत मणि, हाटा पवन केडिया, फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा जय प्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, मार्कण्डेय शाही, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, पी0डी0 संजय पांडे, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here