नोटबंदी, जीएसटी का हिमाचल चुनावों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा, योगी करेंगे प्रचार: नड्डा

0
571

संवाददाता/शिमला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि उच्च मूल्य वाले नोटों को बंद करने और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने के केन्द्र सरकार के निर्णयों का नौ नवम्बर को प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की संभावनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पार्टी नेता जे पी नड्डा ने भाजपा के चुनाव प्रचार कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया जिसमे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुख प्रचारक होंगे। उन्होंने यहां बताया कि राज्य के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की जायेगी क्योंकि यह पार्टी की रणनीति का एक हिस्सा है। वीरभद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और धन शोधन मामलों का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा विधानसभा चुनाव में एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है क्योंकि लोग भ्रष्ट कांग्रेस शासन से परेशान हो चुके है। पार्टी का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री जमानत पर है। गत वर्ष नवम्बर में अचानक नोटबंदी किये जाने और जीएसटी को लागू करने के प्रतिकूल प्रभाव होने से इनकार करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके बजाय इन कदमों ने भारत को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी अकेले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या भाजपा का निर्णय नहीं था बल्कि जीएसटी परिषद में अन्य राजनीतिक दलों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रतिनिधित्व करते थे। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इन मुद्दों को उठा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here