परीक्षा के लिए PM मोदी ने छात्रों को दिए गुरु मंत्र

0
507

एजेंसी/नई दिल्ली| दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित किए गए ‘परीक्षा पे चर्चा’ के तीसरे सत्र में पीएम मोदी ने छात्रों और शिक्षकों से परीक्षा के तनाव को दूर करने पर संवाद किया। इस कार्यक्रम में करीब 2,000 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। इनमें से 1,050 छात्रों का चयन निबंध प्रतियोगिता के जरिए किया गया था। कार्यक्रम सोमवार दोपहर 11 बजे शुरू हुआ था और बीजेपी के ‘यूट्यूब’ (YouTube) चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण किया गया था। ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उन छात्रों का चयन किया, जिन्होंने पांच विषयों पर उनके द्वारा दिए गए निबंधों को सही रूप से प्रस्तुत किया।

परीक्षा पे चर्चा का यह तीसरा सत्र

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल करीब 1.4 लाख छात्रों की प्रविष्टियां देशभर से मिली थीं। इस बार यह संख्या बढ़कर लगभग 2.6 लाख हो गई है। मोदी ने 2018 में आयोजित ऐसे सत्र में छात्रों के 10 प्रश्नों के उत्तर दिए थे और पिछले साल 16 सवाल लिए थे। पहले इस साल यह सत्र 16 जनवरी को होना था लेकिन देशभर में विभिन्न पर्वों की वजह से इसे टाल दिया गया था।

जब छात्र ने दिखाई पीएम मोदी को उनकी पेंटिंग

पीएम मोदी जब स्टेडियम पहुंचे तो छात्रों ने कई तरह की पेंटिंग दिखाई। छात्रों ने पर्यावरण, शिक्षा और परीक्षा के तनाव के बारे में पेंटिंग दिखाई। छात्रों ने देश के महापुरुषों के स्टैच्यू भी दिखाए। इस बीच, एक छात्र ने पीएम मोदी समुंद्र तट पर उनके द्वारा की गई सफाई की पेंटिंग भी दिखाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here