मकान और दुकान टूटने के सदमे में दुकानदार की हुई मौत, चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म 

0
797
आशुतोष कुमार पाण्डेय।
चौरी चौरा, गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र मे 28 दिसंबर को ग्राम पंचायत चौरा निवासी एक दुकानदार की अचानक बृहस्पतिवार की रात में मौत हो जाने की क्षेत्र मे जोड़ो पर चर्चा है इस संबंध मे मृतक के  परिवार जनों का कहना है कि रोड निर्माण के कारण दुकान और मकान दोनों ही टूट गया जिसके कारण मृतक जो पहले से ही बीमार था सदमे मे आगया और उसकी अंततः मौत हो गई,क्योंकि मकान व दुकान के टूट जाने की वजह से दुकानदार की कमाई बंद हुआ और वह सदमे में आगया था ,क्योंकि मृतक के साथ ही उसके परिजनों को कहीं भी सर छुपाने के लिए कोई आसियाना व ठीकाना नहीं रहा  जो मकान था उसे भी रोड के लिए तोड़ दिया गया दुकान और रियासी मकान टूटने के कारण बीमार राजेंद्र पिछले 1 सप्ताह से अपने परिवार की चिंताओं से और अपनी बीमारी से बुरी तरीके से परेशान था                    इसी बीच बृहस्पतिवार की रात को राजिंदर की मौत हो गई ग्राम प्रधान चौरा बबलू असलम ने इसकी की सूचना  तहसील प्रशासन को दिया| जिस पर चोरी चौरा के तहसील प्रशासन द्वारा मृतक परिवार को आर्थिक लाभ देने की बात कही है मृतक राजेंद्र की पत्नी का कहना है कि चार बेटियां तथा एक बेटा है एक बेटी की शादी मार्च में तय हुई थी लेकिन अब तो पति भी साथ छोड़ गया ऊपर से ना दुकान है और नहीं सर छुपाने के लिए मकान अब अपने बच्चियों को लेकर कैसे जीवन जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here