नपुंसक मामला: CBI ने राम रहीम के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

0
610

नई दिल्ली : सीबीआई ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और दो डॉक्टरों के खिलाफ डेरे के 400 अनुयायियों को कथित तौर पर जबरन नपुंसक बनाने के मामले में आज आरोपपत्र दायर किया। अधिकारियों ने बताया कि सिंह और दो चिकत्सकों पंकज गर्ग और एम पी सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है। राम रहीम वर्तमान में बलात्कार के दो मामलों में 20 वर्ष कैद की सजा भुगत रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सिरसा स्थित डेरा में लोगों को कथित तौर पर नपुंसक बना दिया था। पंचकूला में विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया है। एजेंसी ने गुरमीत राम रहीम सिंह और अन्य पर 2015 में आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया था। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों पर 400 अनुयायियों को कथित तौर पर नपुंसक बनाने का मामला दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here