हाईवोल्टेज करंट लगने से दो कांवड़ियों की मौत, 12 झुलसे

0
753

संवाददाता/कुशीनगर : उप्र के कुशीनगर जिले के कुबेरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे 12 से अधिक कांवड़ियों को हाईवोल्टेज करंट लग गया जिसके बाद दो कावड़ियों की मौत हो गई। 12 झुलसे कावड़ियों का इलाज चल रहा है। इनमे भी कई की हालत गंभीर है। घटना शुक्रवार सुबह की है।

कावड़ियों का दल पड़रौना से कुबेरस्थान मंदिर की ओर जा रहा था कि सरया गांव के सामने रास्ते में टूटकर गिरे हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गया। मौके पर एक युवक व एक युवती की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। शवों को आनन फानन में हटाया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मौके पर लोगों की भीड़ हो गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स बुलाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here