शामली में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

0
730

मुजफ्फरगनर, 27 फरवरी , उत्तर प्रदेश में शामली जिले के लिलाओं गांव में एक मामले में गवाह 35 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आज बताया कि मंजिल कुमार कल जब अपने घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार पांच हमलावरों ने उनपर गोलियां चला दीं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक कत्ल के पीछे वजह निजी रंजिश हो सकती है। कुमार एक मामले में गवाह थे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
एक अन्य घटना में शामली के झंडेवाली क्रॉसिंग पर 15 वर्षीय लड़के ने चलती ट्रेन के आगे कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान रजत के तौर पर हुई है। पुलिस ने कहा कि किशोर शनिवार से लापता था।

 

साभार : पीटीआई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here