संवाददाता/नई दिल्ली। दिल्ली स्थित जामिया मिल्लया इस्लामिया के बाद अब पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है। मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद इलाके में प्रदर्शन के दौरान भीड़ हिंसक हो गई।
प्रदर्शन के कारण सीलमपुर से जाफराबाद तक 66 फीट रोड पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। इस दौरान दो बसों में तोड़.फोड़ करने की कोशिश की गई है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। झड़प के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। वहींए कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों के हिंसक प्रदर्शन के चलते पुलिस को पीछे हटना पड़ा है। इस दौरान मौके पर पहुंचे शाहदरा डीसीपी अमित शर्मा के सिर में पत्थर लगने की खबर है। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। उधर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) ने कहा कि वेलकम, जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर, सीलमपुर और गोकुलपुरी के प्रवेश और निकास बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
मिली जानकारी के मुताबिकए मंगलवार को पूर्वी दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद के नेतृत्व में जाफराबाद आदि इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली निकाली जा रही थी। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इसके चलते सीलमपुर में कई सड़कों पर जाम लग गया है। इससे पहले सीलमपुर में प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ है। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस दौरान जाफराबाद, ब्रह्मपुरी और सीलमपुर में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर सीएए और एनआरसी के खिलाफ मंगलवार को भी जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हल्के फुल्के प्रदर्शन जारी रहे।
इस दौरान इलाके में तनावपूर्ण शांति रही। सर्द मौसम की परवाह न करते हुए छात्रों और स्थानीय नागरिकों समेत प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब 10 बजे विश्वविद्यालय के गेट नंबर 7 पर जमा होना शुरू कर दिया। उनके हाथों में तिरंगे तथा पोस्टर थे। दिन चढ़ते.चढ़ते भीड़ बढऩे लगी। कई लोग मोटरसाइकिलों और कारों से प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान श्ज्यादती से आजादी श्आवाज दो हम एक हैं जैसे नारे लग रहे थे। महिलाओं समेत कुछ प्रदर्शनकारियों ने गेट सं या 7 के बाहर घेरा बनाया तो कई लोगों ने पीली रस्सियों के सहारे मानव श्रृंखला बनाईं। हालांकि उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि यातायात जाम नहीं हो। छात्रों ने बताया कि उनके कई सहपाठी अपने-अपने घर जा चुके हैं लेकिन उन्होंने यहीं रहने का और तब तक लड़ाई जारी रखने का फैसला किया जब तक कि नागरिकता कानून में किए गए संशोधन वापस नहीं लिए जाते। कुछ स्थानीय लोग मीडिया से नाराज नजर आए। उनका दावा था कि उनका पक्ष नहीं दिखाया गया।
निजामुद्दीन में लोगों ने किया शांतिपूर्ण विरोध
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी(NRC) के खिलाफ मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन इलाके में लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा और बैनर लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निजामुद्दीन स्थित आईटीआई से लेकर नीले गुबद ;सब्ज बुर्ज तक एक मानव श्रंखला बनाई। शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर थेए जिसमें लिखा था नागरिकता कानून में किए गए संशोधन तुरंत वापस लिया जाए।
































