कोविंद की आसानी से होगी जीत : भाजपा, मीरा कुमार बेहतर विकल्प : विपक्ष

0
622

नई दिल्ली/ प्रेट्र : सांसदों और विधायकों द्वरा  राष्ट्रपति के लिए मतदान किए जाने के बीच सत्तारूढ़ भाजपा ने  विश्वास जताया कि राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की जीत होगी जबकि विपक्ष ने कहा कि उनकी साझा उम्मीदवार ‘‘मीरा कुमार’’ विचाराधाराओं के टकराव में सर्वोत्तम पसंद हैं।
केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने चुनाव से पहले कहा, ‘‘कोविंदजी :चुनाव में: सम्मानित एवं आसान अंतर से जीतेंगे।’’ बहरहाल, उन्होंने भाजपा संसद बोर्ड की बैठक में सत्तारूढ़ गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के चयन के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्रपति चुनाव हो जाने दीजिए। एक अन्य केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोविंद निर्णायक जीत दर्ज करेंगे और संविधान के अनुरूप काम करने वाले एक ‘‘ईमानदार’’ राष्ट्रपति साबित होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर होता कि आम सहमति होती :कोविंद को मनोनीत करने के मामले में सभी पक्षों के बीच:। खैर, कोई बात नहीं।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कोविंद एवं मीरा कुमार के बीच विचारधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि मीरा राष्ट्रपति पद के लिए बेहतर विकल्प है।
नायडू ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति को ऐसी विचारधारा पर चलना चाहिए जिसमें उसके लिए सभी बराबर हों और जब विचाराधाराओं का टकराव होगा, मुझे लगता है कि हमारी उम्मीदवार बेहतर हैं।’’ मीरा का समर्थन करते हुए माकपा ने निर्वाचक मंडल के सदस्यों से कहा कि वे सोच विचारकर संविधान का संरक्षक चुनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here