उत्तराखंड और बिहार के विधायकों ने साथ किया मतदान

0
629

देहरादून : राष्ट्रपति चुनाव के लिए उत्तराखंड के 70 विधायकों एवं बिहार के एक विधायक ने कल देहरादून में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए राज्य विधान सभा में मतदान किया। देश के प्रथम नागरिक के चुनाव के लिए विधान सभा भवन में मतदान केन्द बनाया गया था और प्रात: दस बजे मतदान शुरू हुआ और अपराह्न लगभग दो बजे सम्पन्न हो गया। पहला वोट कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डाला।

राज्य के सभी निर्वाचित 70 विधायकों के अलावा बिहार से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक वीरेन्द कुमार सिन्हा ने यहां मतदान किया। राजद विधायक सिन्हा ने देहरादून में होने के कारण यहीं मतदान के लिए निर्वाचन अधिकारी से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने पर उन्हें यहां मतदान की सुविधा मिली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द, रावत, सभी कैबिनेट मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश सहित अधिकांश विधायक 12 बजे से पहले मतदान कर चुके थे।

मतदान के लिए विधान सभा भवन में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अनधिकृत व्यक्तियों को मतदान केन्द्र की ओर जाने की अनुमति नहीं थी। मीडिया कर्मियों को भी मतदान केन्द, से दूर रखा गया। मतदान के उपरांत मत पेटी सील कर विशेष संदेश वाहक के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी भेज दिया गया। निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रेक्षक भेजे गए थे। राज्य में सत्तारूढ भाजपा के 57 कांग्रेस के 11 तथा निर्दलीय दो विधायक हैं।

साभार : पंजाब केसरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here