भारत का वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने का सपा टूट गया। न्यूजीलैंड ने भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में 18 रन से मात दी। न्यूजीलैंड के 240 रनों के लक्ष्य के आगे विराट ब्रिगेड नाकाम रही और 49.3 ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड से पराजित होकर भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। टीम इंडिया की पराजय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने ट्वीटर पर लिखा कि एक निराशाजनक परिणाम, लेकिन अंत तक टीम इंडिया के जुझारूपन को देखकर अच्छा लगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी की, गेंदबाजी की, फील्डिंग की, जिसमें हमें बहुत गर्व है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहे आईसीसी विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। जिसके बाद रिजर्व डे पर एक बार फिर से मैच शुरू हो गई। न्यूजीलैंड ने पारी आगे बढ़ाई।
इससे पहले कल न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाए रखा और तेजी से रन नहीं बनाने दिए। न्यूजीलैंड की पारी के 46.1 ओवर हुए थे तभी बारिश ने दस्तक दे दी। उस समय तक न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट पर 211 रन बनाए थे। रॉस टेलर 67 और टॉम लेथम 3 रन बनाकर नाबाद थे। केन विलियमसन ने 67 रन की पारी खेली।

































