संवाददाता/नई दिल्ली पश्चिम| अंतर्राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों में, निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाया जा रहा है। इस चिकित्सा शिविर में दांत, बीपी, शुगर, कैस्ट्रॉल, थायराइड, फेफड़ों की जांच, कैंसर की जांच, प्रधान हंसराज सोमनाथआष्टा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निःशुल्क जांच करवाते जा रहे हैं।

आपको बता दें कि निःशुल्क जांच उत्तम नगर स्थित तारीख o1मई से लगातार 5 मई 2025 तक आशीर्वाद नर्सिंग होम, A,29, 3 रिलायंस एनक्लेव विकास नगर, उत्तम नगर, नई दिल्ली स्थित, सेवा रूप में निःशुल्क जांच जारी है। इस जांच में लगभग हजारों स्थानीय लोगों ने जांच करा लाभ उठाया। यह निःशुल्क जांच, अंतर्राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के प्रधान,रा. हंसराज सोमनाथ आष्टा, महासचिव गुलशन कुमार तथा निवेदन करता आशीर्वाद हॉस्पिटल के संस्थापक डॉo प्रमोद सिंह तोमर व जरूरतमंद परिवार के लोगों की सेवा रूप सेवा करने वाले, विनोद सहगल के अथक प्रयासों से माता-बहनों व भाइयों, बुजुर्गों को इसका लाभ मिल रहा है। कैंप में जरूरतमंदों को चश्मा, दवाइयां इत्यादि दी जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष और रा.हंसराज सोमनाथ आष्टा ने पत्रकार को बताया कि जब तक मां का आशीर्वाद रहेगा मैं अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जरूरतमंदों की सेवा करता ही रहूंगा। आज भी मां के आशीर्वाद से सेवा कर रहा हूं।

































