गरीबी हटाओ’ के नारे से कांग्रेस देश की जनता को दशकों से छल रही है: राजनाथ

0
577

          एजेंसी/हजारीबाग(झारखंड)। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसने पिछले पांच दशकों से गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा लगाया है और वास्तव में लोगों की गरीबी दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये हैं

सिंह ने दावा किया कि इसके उलट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों के चलते देश में गरीबी तेजी से कम हुई है और आज कुल छह करोड़ लोग ही गरीबी रेखा के नीचे रह गये हैं।

केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के लिए आज यहां आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने यह बात कही। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस इंदिरा गांधी के समय से ही देश में गरीबी हटाने का नारा लगा रही है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि उसने गरीबी हटाने के लिए कोई ठोस नीति नहीं लायी।’’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here