समउर बाजार,25 नवम्बर। गुरुकुल सेंट्रल एकेडमी की तरफ से विद्यालय परिसर में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटल, लम्बी दौड़, लाफा दौड़, सेव दौड़, सूई धागा दौड़, बोरा दौड़, संगीत कुर्सी, आदि खेलों में हिस्सा लेने वाले छात्र और छात्राओं 25 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख अतिथि मिथिलेश मद्देशिया(युवा समाज सेवी तथा हिन्दू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष)और विशेष अतिथि आनंद मद्देशिया(भाजपा मंडल संयोजक व टीवीएस एजेंसी संचालक), प्रिंस खरवार(क्षेत्र पंचायत सदस्य)व राज मद्देशिया के हाथों विजेता छात्र और छात्राओं को ट्राफी, लेखन सामग्री, नगद राशि देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
मिथिलेश मद्देशिया ने विजेता प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि युवाओं का सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी है।खेल युवाओं का शरीर के विकास में सहायक होता है। आनंद मद्देशिया ने खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं का सराहना किया।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक राजन राव, सहायक अध्यापक वशिष्ठ राय, विजय जायसवाल, अनुज दीक्षित, नितीन राना, नीरज खरवार, क्रीर्ति पांडेय(अध्यापिका), रेनू शर्मा, पिंकी यादव, प्रियंका खरवार, शिखा सिंह, शिखा गौंड के अलावा स्थानिक कई गणमान्य खेल प्रेमी मौजूद थे।


































