अग्रवाल धर्मशाला के प्रांगण में हवन और भण्डारे के साथ कथा का समापन

0
932

संवाददाता/टटीरी मण्डी, बागपत, 11 सित0। धार्मिक और समाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा श्री हंस सत्संग भवन, रेलवे रोड अग्रवाल मण्डी, टटीरी में स्थित अग्रवाल धर्मशाला के प्रांगण में संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद्भागवत आत्म-कथा महायज्ञ के आठवें दिन आजहवन और भण्डारे के साथ कथा का समापन किया गया।
प्रसिद्ध समाजसेवी और आध्यात्मिक गुरू श्री सतपाल जी महाराज की परम शिष्या कथा व्यास साध्वी दर्शनी बाई जी ने उपस्थितभक्तों को कहा कि जैसे राजा परिक्षित को आत्म-ज्ञान द्वारा मोक्ष मिला, अर्जुन को भगवान श्री कृष्ण ने अध्यात्म-ज्ञान देकर मोह रूपी अन्धकार दूर कर कर्मयोगी बनाया। सभी भक्तों को नाम-दान लेने के लिए प्रेरित किया। और उपस्थित भक्तों को पुरे कथा को तन्मयता पूर्वक सुनने के लिए और प्रशासन को भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया। सभी धर्मशास्त्रों में अनेक भक्तोें की कहानियां उदाहरण के रूप में हम सभी के सामने है।
कथा में सातों दिनों के सभी यजमानों ने व्यास पूजन किया। यज्ञ में सभी ने भाग लेकर हवन में अपनी-अपनी आहूति दी। हवन से पूरा वातावरण की शुद्धिकरण हुई। सभी यजमानों ने दिल्ली व अनेक स्थानों से पधारें हुए भजन गायक कलाकार अमर रंगीला, प्रकाश कुमार(तबलावादक),दीपक कुमार, धुरन्धर चैहान का जोरदार स्वागत किया।
मानव सेवा दल के अनेक स्वयं सेवक,स्वयं सेविकाओं और यूथ टीम के अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया। राजकुमार, शारदा गोयल, जयनारायण, भारती गोयल, संतोष देवी, चमनलाल, बबलू गोयल, अतुल गोयल, सुनील, मुकेश, अनिल गोयल, अजय गोयल, प्रमोद गोयल, श्रवण, चमन, देवकुमार, रामकिशन, अनिता गोयल, रूचि गोयल, कमला देवी, केशवती और अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। हवन प्रातः 9 से प्रारम्भ होकर 12 बजे तक चला। तत्पश्चात आरती-प्रसाद और भण्डारे के साथ कथा का समापन किया गया। सबने आरती-प्रसाद और भण्डारे का भरपूर लाभ लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here