*मेरठ, 25 जुलाई।* पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय धार्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा मानव धर्म मंदिर, मेरठ कैंट द्वारा आज गुरु पूजा पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।
वेस्ट एंड रोड स्थित मानव धर्म मंदिर के प्रांगण में आयोजित गुरु पूजा महोत्सव कार्यक्रम में संस्था के जिला प्रभारी महात्मा दर्शनी बाई जी ने गुरु महिमा और गुरु पर्व के महत्व को समझाते हुए कहा कि भारतवर्ष गुरु प्रधान देश है, साधु-संतों और महापुरुषों का देश है। सच्चे सद्गुरु मनुष्य के अंदर छिपी हुई अलौकिक शक्ति का ज्ञान करवाते है जिससे मनुष्य अंधकारमय संसार में ज्ञान रूपी रोशनी लेकर सत्य मार्ग पर चलते हुए भक्त अपना जीवन सार्थक बना लेता है। इसलिए मनुष्य जीवन में सच्चे सद्गुरु की नितांत आवश्यकता है। जीवन में ध्यान, ज्ञान एवं सत्कर्म करने की शिक्षा गुरु ही देता है। ‘गुरु पूर्णिमा’ के पावन अवसर पर अपने आराध्य सद्गुरुदेव सहित समस्त गुरुओं को कोटिशः नमन किया और समस्त जनमानस को ‘गुरु पूर्णिमा’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं भी दिया।
सहयोगी महात्मा सुशांता बाई जी ने कार्यक्रम प्रांगण में उपस्थित भक्तों को बताया कि हमें अपने जीवन में गुरु ऋण से मुक्ति पाने के लिए सद्गुरु द्वारा दिये गए दीक्षा से भजन-साधना करके आवागमन के चक्कर से मुक्त होना है। यही मानव जीवन का मूल उद्देश्य है।
कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने गुरुभक्ति का भरपूर आनंद लिया। गुरभक्तो के खुल गए भाग, जब गुरु सेवा मिले। आनंद ही आनंद बरस रहा, बलिहारी ऐसे सद्गुरु की। तेरे चरणों मे रखकर फूल, गुरदेव तेरी पूजा करूँ। जैसे गुरुभक्ति से ओत-प्रोत अनेक भजन गाये गए।
प्रांगण में कोरोना के नियमों का भली भांति पालन किया गया। *दो गज दूरी, मास्क है जरूरी*
संस्था के जिला प्रधान राकेश गोयल, राजेश गोयल, मुकेश गोयल, अरुण, वरुण, आदेश कुमार, सोजेश कुमार, उदयवीर, कुलदीप, हरिशंकर सैनी, पुष्पा, कृष्णा देवी, प्रकाशी देवी, मुनेश, विजय लक्ष्मी रावत, भंवर सिंह सहित मानव सेवा दल के स्वयंसेवक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया।आरती, प्रसाद और भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

































