संतों से मिले सतपाल महाराज, कहा महंत मोहनदास को ढूंढना प्राथमिकता

0
710

हरिद्वार : अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत मोहनदास के लापता होने की गुत्थी तो अभी सुलझी नहीं है लेकिन संत समाज का दबाव काम आने लगा है| राज्य के धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को संतों से मुलाकात की. हालांकि संत समाज अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन करने नहीं पहुंचे|
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को बड़ा अखाड़ा पहुंचे जहां उन्होंने संतों से बात और आश्वासन दिया कि सरकार महंत मोहनदास की बरामदगी को लेकर बेहद संजीदा है|
राज्य के धर्मस्व मंत्री ने संतों को कहा कि सरकार इस प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर लेकर चल रही है. उन्होंने स्वीकार किया कि संतों में चिंता का माहौल है और कहा कि जांच में शामिल सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ही कोई परिणाम सामने लाएं|
सतपाल महाराज ने यह भी कहा कि उन्होंने वह इस संबंध में केंद्र और उत्तर प्रदेश दोनों से सहयोग मांगा है. उन्होंने शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निजी सचिव से भी बात की और महंत मोहनदास की खोज तेज करने को कहा| दूसरी ओर संत समाज गुरुवार को ऐलान किया था कि वह हरिद्वार में धरना देंगे और प्रदर्शन करेंगे| इसके निर्धारित समय दो बजे से साढ़े तीन बजे तक मीडिया तो संतों का इंतज़ार करता रहा लेकिन कोई नहीं पहुंचा| साभार : न्यूज १८

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here