संवाददाता/ समऊर बाजार/कुशीनगर।
वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव खरवार की धर्मपत्नी सुभाषपति खरवार के आकस्मिक निधन पर कपिल कला केंद्र की तरफ से उनके पैतृक निवास स्थान जिला कुशीनगर के बिहार खुर्द समउर बाजार में ब्रह्मभोज पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सर्व प्रथम व्यास और गायक राजबल्लभ खरवार, रामदेव खरवार, संतोष खरवार, कपिलदेव खरवार उनके सुपुत्र अभिनेता/गायक धर्मेन्द्र खरवार और पौत्र मास्टर गीत ने स्वर्गीय श्रीमती सुभाषपति देवी खरवार की छवि पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उन्हें भाव-पूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात मैनपुर कोट पुजारी जितेन्द्र मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, भूतपूर्व ग्राम प्रधान डॉ. अनिरुद्ध कुशवाहा, डॉ. नंदलाल खरवार, पत्रकार श्रवण कुमार भारती, बाबुराम गुप्ता, पत्रकार और पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रिंस खरवार, डॉ. सच्चिदानंद कुशवाहा, कमलेश मिश्रा, शिक्षक ओमप्रकाश खरवार, अजय खरवार, प्रवीण खरवार, रविन्द्र शर्मा, हरिशरण पासवान, हरिलाल पासवान, विजय कुमार खरवार, कवि रामानंद मदेशिया, ए.डी.ओ. पंचायत राजेन्द्र खरवार,बंका यादव, मिथिलेश खरवार,शंभू जयसवाल, जवाहर खरवार, हंसराज खरवार, प्रमोद खरवर, शंभू खरवार, संजय खरवार, उमराव गौड़, विनोद गौड़ के अलावा ग्राम सभा के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय सुभाषपति देवी खरवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।गायक व्यास रामनाथ खरवार, चंद्रशेखर पांडेय(नन्हें), नालवादक सीताराम भारती, दुधनाथ खरवार, वॉयस ऑफ किशोर कुमार पिन्टू खरवार,ओर्गनवादक प्रभु खरवार, तेजप्रताप आर्य, गणेश भारती, कृष्णा खरवार(ज्ञानी जी) ने देर रात तक भक्ति गीत और मां की ममता पर भजन प्रस्तुत किया। भजन संध्या का शुभारम्भ अनिरुद्ध कुशवाहा ने सरस्वती वंदना से किया। खरवार साउंड कुणाल डीजे ने गायकों की आवाज को दूर दराज के गांवों तक पहुंचाने के लिए अपना विशेष योगदान दिया। भजन संध्या के समापन पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव खरवार गायक कलाकारों और आगंतुक लोगों का खरवार परिवार की तरफ से दिल से आभार व्यक्त किया।































