गोपालगंज जिले में भाजपा नेता की हत्या

0
710

गोपालगंज/प्रेट्र : बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना अंतर्गत बसवरिया माझा गांव से पुलिस को आज एक कुएं से भाजपा के एक स्थानीय नेता का शव मिला। हथुआ थानाप्रभारी विमल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का नाम कृष्णा शाही है और वह चैनपुर गांव के निवासी थे।
उन्होंने बताया कि पु​लिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज ​स्थित सदर अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में मृतक के भाई एवं पूर्व मुखिया उमेश शाही ने बताया कि उनके भाई कृष्णा शाही बसवरिया माझा गांव निवासी दिवंगत लाल बाबू राय के श्राद्ध में शामिल होने गए थे ।
विमल कुमार ने बताया कि कृष्णा घर वापस नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन ​स्विच आफ था जिसके बाद हमें उनके अपहरण की आशंका हुई और हमने इसकी सूचना पुलिस को दी । कृष्णा शाही की तलाश के क्रम में उनका शव बसवरिया माझा गांव स्थित एक कुएं से मिला ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here