राजगढ़ के कई गावों में संक्रमित रोग डायरिया का बढ़ता जा रहा प्रकोप, प्रशासन बना मूक दर्शक।

0
203
रुपक दुबे/राजगढ |  विकासखंड राजगढ़ के दर्जनों गांव में जल जनित बीमारी डायरिया का प्रकोप बड़ता जा रहा हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में मरीजों की तादाद दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती जा रही हैं। सफाईकर्मीयों की तैनाती गावों में सफाई हेतु किया गया हैं। परंतु सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी ब्लॉक मुख्यालय राजगढ़ पर करते हुए अक्सर देखें जा सकते हैं।
मजे की बात यह है कि इन दिनों जोर सोर से संचारी रोग पखवारा मनाया जा रहा है। विकास खण्ड राजगढ़ में यह पूरी तरह से फेल हो गया। सफाई कर्मचारियों का शिकायत करने पर कहते है कि हमारा अधिकारियों से सेटिंग है।
ताजा तरीन मामला ग्राम पंचायत ददरा के ब्लॉक मुख्यालय के त्रिमोहानी का है जहा केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा यात्री सेड बनवाया गया है। जिसके चारो तरफ कूड़े का अम्बार लगा है। पूरे दिन यात्रियों का आवा गमन रहता हैं। दुर्गंध के कारण वहां आने-जाने वाले लोगों का बैठना मुश्किल है।
ददरा ग्राम पंचायत में महिला सफाई कर्मी की नियुक्ति है जो एक-एक महीना तक गायब रहती है। जिस पर आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। एडियो पंचायत राजगढ़ की मिली भगत से सफाई कर्मचारियों की बल्ले बल्ले है। योगी, मोदी के मंसूबे पर पानी फेर दिया जा रहा है। राजगढ़ के दर्जनों गांव ऐसे हैं जहां सफाई कर्मचारी कभी जाते ही नहीं है। लोगों ने सफाई कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here