संवाददाता/कुशीनगर 02 फरवरी| आज से प्रदेश की जनता को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार प्रदेश के हर PHC में ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले’ का आयोजन किया गया,
आज कसया स्थित पीएचसी में कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि व जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से उक्त मेले का फीता काट कर सुभारम्भ किया गया। इस मेले के अंतर्गत हर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी PHCs (ग्रामीण और शहरी) पर स्वास्थ्य कैंप लगा कर उपचार किया जाएगा।
इस अवसर पर सुविधाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए हैश टैग #आरोग्य_उत्तरप्रदेश का प्रयोग किया गया जिससे सभी तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके।
मा0 विधायक कसया रजनिकान्त मणि द्वारा इस योजना से सम्बंधित विधिवत जानकारी देते हुए आम जन से अपील की गई कि सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ अवश्य उठाएं।
जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन कर जनता को रोग मुक्त करने व स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों को प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से आमजन के दवा इलाज में किसी प्रकार की कोताही न हो,संवेदनशीलता से कार्य करते हुए इस के उद्देश्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिये साथ ही उन्होंने आम जन से भी अपील किया कि अपने नजदीकी पीएचसी पर मेले में पहुंच कर लाभान्वित हों तथा दूसरों को भी इससे अवगत कराएं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी नरेंद्र गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

































