संवाददाता/गेजिंग (सिक्किम): मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपालजी महाराज का पावन जन्मोत्सव पश्चिम सिक्किम के मुख्यालय गेजिंग आठ माइल स्थित आश्राम में तहसील प्रभारी साध्वी चंद्रकांता बाईजी के अध्यक्षता में धूम धाम से मनाया गया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय मानव उत्थान सेवा समिति के आश्रम प्रांगण में सुबह पंडित के द्वारा विधिवत पूजा एवं यज्ञ-हवनादि किया गया। इस अवसर पर संत महात्मा तथा प्रेमी भक्तों ने अपने गुरु देव के सुस्वास्थ्य, दीर्घायुको के लिए प्रार्थना किया। तत्पश्चात दीप प्रज्जवलन के साथ संत-महात्मा द्वारा सत्संग कार्यक्रम शुभारम्भ हुआ।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए साध्वी चंद्रकांता बाईजी, साध्वी कुन्ति बाईजी, पूरण खड़का तथा कर्ता छेत्री ने जीवन मे सद्गुरु के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। इस उपलक्ष्य में समिति के प्रति ज्ञान का प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाते हुए आज एक मेरुदंड के रूप में सर्वप्रथम योगदान देने वाले एम बी प्रधान (सोम्बारे), पी एल कार्की (पक्की गांव), जे बी प्रधान (मबोंग), एन बी घिमिरे (जोरथांग), देवराज छेत्री (मंगलबारे) को प्रभारी साध्वी सुमति बाईजी द्वारा सम्मान किया गया।
उधर दरामदिन/र्जोथाङ तहसील अंतर्गत जोरथांग स्थित समिति के श्री हंस योग आश्राम में श्री महाराज जी का पावन जन्मोत्सव साध्वी सुमति बाईजी एवं साध्वी अणिमा बाईजी के अध्यक्षता में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।

































