जमशेदपुर विधानसभा से तीन बार विधायक रहे पूर्व भाजपा विधायक दीनानाथ पांडेय का निधन

0
634

प्रेट्र,जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय का अधिक आयु से जुड़ी बीमारियों के कारण यहां के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
वह 85 वर्ष के थे और उनके परिवार में एक पुत्र और चार बेटियां हैं। पांडेय 1977 से 1995 के बीच जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे। पांडे को बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पांडेय का रविवार को सुवर्णरेखा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री और जमशेदपुर पूर्व से मौजूदा विधायक रघुबर दास ने अपने शोक संदेश में पांडेय को भाजपा का मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here