सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण समय से करें अधिकारी- जिलाधिकारी।

0
477

संवाददाता/कुशीनगर, 18 फरवरी| जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में माह के तृतीय मंगलवार आज जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कसया में किया गया, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा आये एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण लिये जाने का निर्देश दिये।
जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की शिकायतें आज प्राप्त हुई हैं उन विभागों के अधिकारी सन्दर्भित प्रकरण गम्भीरता से देखे और उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद के प्रकरण में राजस्व विभाग के अधिकारी/कार्मिक व पुलिस अधिकारी मौके पर जायें।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी सरकारी भूमि का अतिक्रमण हुआ है अथवा हो रहा है, उसे तत्काल हटाया जाये और सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी के संज्ञान में कुछ प्रकरण भूमि विवाद के आने पर राजस्व/पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल विवाद समाप्त कराकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 83 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 21 शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कराया गया। शेष शिकायतें सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा ससमय करने के निर्देश दिये गये हैं।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र,उप जिलाधिकारी कसया अभिषेक पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्त,उप निदेशक कृषि चौधरी अरुण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र दिवेदी, जिलापूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here