संवाददाता/कुशीनगर | कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यो की बैठकों में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यो के लक्ष्यों को समय के अन्तर्गत पूरा करें। कर-करेत्तर की बैठक में उपस्थित मण्डी सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि मण्डी शुल्क की चोरी को रोके जाने के लिए प्रवत्र्तन कार्यो में तेजी लायें। उन्होंने समीक्षा के दौरान आबकारी, स्टैम्प, वन विभाग,व्यापार कर, परिवहन आदि विभागों में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर, विद्युत एवं परिवहन विभागों की समीक्षा करते हुए वाणिज्य कर विभाग द्वारा अच्छा कार्य किये जाने पर संतोष व्यक्त किया।
राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुए उपस्थित तहसीलदारांे को आवश्यक दिशा निर्देशि दिए गए उन्होंने मुकदमो के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि पुराने लंबित राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तहसीलांे से जारी होने वाले आय एवं जाति प्रमाण पत्रों सहित हैसियत प्रमाण पत्र आदि के मामलों का एक दो दिन में परीक्षण कर समय के अन्तर्गत जारी करें। उन्होंने रिट याचिकाओं सहित विभिन्न आयोगों में लंबित प्रकरणों में समय से उत्तर प्रस्तुत किया जाने सहित मुख्य देयो के वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।
इसी प्रकार अभियोजन की बैठक दौरान मुकदमो के निस्तारण में धीमी प्रगति पैये जाने पर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय ने सभी उप जिलाधिकारी को प्रधान मंत्री जीवन ज्योति विमा योजना व आम आदमी विमा योजना से सम्बन्धीत फीडिंग का कार्य 15 अगस्त से पूर्व हर हाल में कर लेने का निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र , ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कसया अभिषेक पाण्डेय, तमकुहीराज अरविंद कुमार, कप्तान गंज राशिद अनवर, हाटा प्रमोद कुमार, खडडा दिनेश कुमार, पडरौना सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।






























