पूर्वमंत्री कोठारी की अगुवाई में किया ईद मिलादुन्नबी जुलूस का स्वागत

0
1318

रतलाम : मंसूरी कम्प्यूनिटी प्लस की जानिब से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में इस्तकबाल किया गया। कम्प्यूनिटी प्लस के अध्यक्ष इरशाद मंसूरी ने बताया कि स्थानीय डालुमोदी बाजार चौराहे पर बनाए गए स्वागत मंच पर कमेटी ने प्रारंभ में वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत क कोठारी का साफा बांधकर स्वागत किया गया।

तत्पश्चात ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के चौराहे पर पहुंचने पर हिम्मत कोठारी, महेन्द्र कोठारी, धर्मेन्द्र अग्रवाल, गोपाल सोनी, गोपालसिंह गेहलोत, कन्हैयालाल डगवाल, विवेक मेनरीया, मेहरबानसिंह, शर्मा, रईस मंसूरी फ्रेन्ड्स टेलर्स, शाहरूख मंसूरी, समीर खान, शहनावाज अंसारी, आमिल काजी, फेद खान, सोहेब खान, जुनेद मंसूरी, जिशान अंसारी, नदीम खान आदि ने गर्मजोशी से इस्तकबाल कर काजी साहब, अंजुमन सदर के अलावा पेश इमाम का साफा बांधकर स्वागत किया गया।

कम्प्यूनिटी प्लस ने नात शरीफ की सुंदर प्रस्तुति पर बैंड कलाकार तथा चल समारोह में स्वच्छता का संदेश दे रहे युवाओं की टीम का भी विशेष रूप से स्वागत कर आमजनों से शहर को नगर को साफ-सुथरा रखने की गुजारिश की। मंसूरी ने चल समारोह के सुचारू रूप से सम्पन्न होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन आभार व्यक्त कर जुलूस की सफलता पर समाजजनों का भी शुक्रिया अदा किया। साभार: वेबवार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here