भारत विश्व गुरू कैसे बनेगा ? विशाल संगोष्ठी का आयोजन

0
1021

संवाददाता/ककरौला,दिल्ली : मानव उत्थान सेवा समिति जो विश्वस्तरीय एक आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था है तथा पिछले कई दशकों से श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से समाज में फैली हुई कुरीतियों का उन्मूलन करने और नकारात्मक विचारधारा को बदलने हेतु समिति जगह-जगह पर सद्भावना सम्मेलनों, सत्संग समारोह, जन-जागरण यात्राओं के माध्यम से अध्यात्म के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यो में संलग्न है जैसे शिक्षा अभियान, स्वच्छता अभियान, राहत शिविर, चिकित्सा शिविर इत्यादि।

इसी क्रम में आज समिति द्वारा पटेल गार्डन, महिला पार्क ककरौला में भारत विश्वगुरू कैसे बनेगा ? संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक धार्मिक तीर्थस्थलों से पधारे महात्मा श्रोतानन्द जी और महात्मा आत्मसंयुक्तानन्द जी ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें संत-महानपुरूषो के बताये हुए मार्ग पर चलकर अपने वास्तविक स्वरूप(शक्ति) को पहचानना है और भारत के विकास में अपना पूर्ण योगदान देना है जिससे भारत को पुनः विश्वगुरू का दर्जा प्राप्त हो सके। योग और अध्यात्म के द्वारा ही भारत विश्वगुरू बनेगा। आज भारत पर पूरे विश्व की निगाहें टिकी हैं। उभरते भारत से समूचा विश्व सीख लेने लगा है। पिछले दिनों जब माननीय मोदी जी अमेरीका दौरे पर एक सप्ताह तक बिना अन्न-जल के रहे थे, उस समय भारत की योग-पद्धति बहुत चर्चा में थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर कमलजीत सेहरावत ने कहा कि समिति द्वारा किया गया यह प्रयास अवश्य ही सार्थक होगा और भारत विश्व गुरू बनेगा। स्वच्छता भी देश के विकास में अहम भूमिका रखती है। स्वच्छता और अध्यात्म जागरण से हम समाज में वैचारिक क्रांति ला सकते हैं। जिससे भारत खोई हुई गरिमा को पुनः प्राप्त करेगा। कार्यक्रम में रामदत्त गहलोत (निगम पार्शद, ककरौला), कुलदीप डबास(चेयरमैन नजफगढ़ जोन), कृश्ण कुमार जांगिड़(भाजपा नेता), व अनेक गणमाण्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्पहार पहनाकर मुख्य अतिथि व सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः शोभायत्रा के साथ किया गया | जिसमे आस-पास क्षेत्रो के लोगों ने भाग लिया और अनेक प्रकार के उदघोष के साथ सभी ने अपना समर्थन दिया|

समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामचन्द्र सिंह(जिला प्रमुख), एस.एस.नेगी(शाखा प्रधान), जे.पी.गोला (जिला सचिव), सत्यप्रकाश यादव(प्रभारी), मदनलाल कौशिक, रणवीर सिंह, अनिल गुप्ता, सत्यप्रकाश शर्मा, जागे राम, अजय, विनोद, आजाद ने अपना सम्पूर्ण योगदान दिया। मंच संचालन का कार्य मास्टर रणवीर सिंह गहलोत ने किया। हजारों की संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने संगोष्ठी से पूरा-पूरा लाभ उठाया। कार्यक्रम के उपरांत भोजन-प्रसाद वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here