
मुम्बई : अभिनेता वरुण धवन की भले ही लगातार नौ फिल्में हिट हुई है लेकिन उनका कहना है कि उन्हें पता है कि हर वह चीज सोने में नहीं बदलेगी जिसे वह छुएंगे। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लेकर इस साल आई जुड़वां 2 तक सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के साथ ही फिल्म आलोचकों से भी वाहवाही बटोरी है।
उन्होंने कहा, मेरे लिए फिल्में चुनना सहज इच्छा वाला है। मैं हमेशा अपने को दर्शक सीट पर रखकर देखता हूं, चाहे वह जुड़वां 2 जैसी फिल्म हो या बदलापुर। फिल्म में एक संदेश होना चाहिए, बांधनेवाली कहानी होनी चाहिए जो साधारण नहीं हो। अगर यह सामान्य और साधारण है तो मुझे इस तरह की फिल्में करने में आनंद नहीं आता। वरुण की कोई फिल्म अभी तक फ्लॉप नहीं हुई है लेकिन उन्हें यह पता है कि किसी दिन स्थिति विपरीत भी हो सकती है। साभार :वेबवार्ता
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]


































