शाहरुख, सलमान, अक्षय सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले सितारे

0
475

संवाददाता/मुंबई  :  फोर्ब्स  ने पूरी दुनिया के सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले 100 सितारों की सूची जारी की है। दुनिया के इन सबसे अमीर हस्तियों में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार हैं। इसमें सबसे पहले स्थान पर रैपर पी.डिडी हैं। सूची में 1 जून, 2016 से 1 जून, 2017 के बीच की कमाई को शामिल किया गया है।

किंग खान यानी शाहरुख खान भारत से इस सूची में स्थान बनाने वाले सितारों में पहले नंबर पर हैं। इसमें अभिनेता शाहरुख खान 65वें स्थान पर हैं। उनकी कमाई को 38 मिलियन डॉलर आंका गया है। सूची में नोवाक जोकोविच, अभिनेत्री एमी शूमर, गोल्फ लेजेंट टाइगर वुड्स, फुटबॉल खिलाड़ी नेमार और एड शीरन, रिहाना ब्रिट्नी स्पीयर्स और कैटी पेरी जैसे गायिका भी इस सूची में शामिल हैं। उनके अलावा, हॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका जेनिफर लोपेज और द चेनस्मोकर्स भी 65वें स्थान पर हैं।

इसके बाद इस सूची में बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान का नंबर है। उनकी कमाई 3.7 करोड़ डॉलर बताई गई है। इस तरह कमाई के मामले में भी बादशाह खान सलमान खान से आगे हैं। सलमान खान 100 हस्तियों की इस सूची में 71वें नंबर पर हैं। सूची 3.55 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर अक्की यानी अक्षय कुमार हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब इन तीनों कलाकारों के नाम सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वालों की सूची में शामिल किए गए हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here