रात भर में गंगा का जलस्तर 6 सेंटीमीटर पानी घटा, किन्तु मुश्किलें कम नही

0
302
संवाददाता/चहनियां/चन्दौली 
गंगा का जलस्तर मंगलवार की रात में थम गया। पानी थमने के साथ ही लगभग 6 इंच कम भी गया है। जलस्तर घटने से तटवर्ती गांव के ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली किन्तु मुश्किलें अभी कम नही हुई है।
        विगत शुक्रवार की रात से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी निरंतर जारी हुई थी। चार दिनों में जलस्तर करीब बीस फीट दस इंच बढ़ने के बाद मंगलवार की रात में गंगा का बढाव रूक गया। बुधवार को दिन में करीब लगभग 6 इंच गंगा जलस्तर घटा गया है। गंगा के बढ़ाव से आसपास के नदियों में जैसे बाणगंगा सहित अन्य नालों से आगे बढ़कर रिहायशी इलाकों में घुसने लगा था। तटवर्ती गांव रौना, कुरहना, कैली, कांवर, महुअरिया, बिसुपुर, महुआरी खास, बलुआ, डेरवा, महुअरकला, पूरा विजयी, पूरा गनेश, चकरा, सोनबरसा, टांडाकला, टांडाखुर्द, सरौली, महमदपुर, जमालपुर, हसनपुर, भूसौला, सरैया, बड़गांवा, पुरवा, निधौरा, सैफपुर, मुकुंदपुर, कूरा आदि गांवों के ग्रामीणों में एक तरफ गंगा कटान की चिंता है तो दूसरी तरफ गांव में पानी भरने व विषैले जानवर का खतरा भी सताने लगा है। कई गांवो में कुछ फसलें नष्ट हो गयी है।
बलुआ में तीन दिन पहले ही श्मशान स्थल, स्नान स्थल, महिला चेंजिंग रूम, टीनशेड में बना यात्री विश्रामालय आदि सब डूब गया था। जलस्तर तो बुधवार को घटा है। किन्तु दुश्वारियां कम नही हुई है। पानी घटने के साथ ही बीमारियां भी बढ़ने का खतरा बना हुआ  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here