जौनपुर जनपद की मछली शहर सीट से 2024 के चुनावों में भाजपा का प्रत्याशी कौन?

0
464

संवाददाता/जौनपुर|
लोकसभा आम चुनाव मात्र 10 माह बचे है और हर पार्टी अपने-अपने लोकसभा प्रत्याशियों की तलाश में लगी है और आज मै मछली शहर लोक सभा के भाजपा के संभावित प्रत्याशी की बात कर रहा हूँ तो यहा दर्जनों लोग अपना-अपना दावा प्रस्तुत कर रहे है जिनमे से कुछ लोग सपा और बसपा छोड़कर टिकट की आस में आये है क्योकि वे पक्का मानकर चल रहे है कि वर्तमान सांसद बी.पी. सरोज वर्ष 2019 की मोदी सुनामी के बावजूद महज 181 मतों के अन्तर से जीत पाए थे और उनका टिकट कटना तय है|

कुछ दावेदार ऐसे है जो 2022 के विधानसभा चुनाव हार चुके है तो क्या भाजपा इन लोगो को अजमायेगी जो अभी जल्दी ही विधानसभा चुनाव हारे है, ऐसे में भाजपा के पास एक ऐसे दावेदार है बसन्त कुमार जो मछली शहर के स्थाई निवासी है और बहुमुखी प्रतिभा के धनी है, वे पूर्व आईएएस रहे है और भारत सरकार में बड़े-बड़े पदों पर उत्तरदायित्व का निर्वाह कर चुके है और एनडीए 1 सरकार में एमएसएमई मंत्री कलराज मिश्र के सलाहकार के रूप में काम कर चुके है|
वर्ष 2011 से कलराज मिश्र के सानिध्य मे भाजपा में संगठन को मजबूत बनाने का काम किया है उन्होंने हिंदुत्व एक जीवन शैली, भारत मे उद्यमिता व अंबेडकर और राष्ट्रवाद समेत दर्जनों भर किताबे लिखी है, इसके अतिरिक्त प्रति सप्ताह अनेक दैनिक समाचार पत्रों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते है|
समाजसेवी के रूप में बहुत सक्रिय है और पद्मभूषण डा बिंदेश्वर् पाठक के सानिध्य में अछूतो, वंचितो के कल्याण के लिए सतत प्रयासशील रहते है, वे एक पहल एनजीके राष्ट्रीय महासचिव भी है|
वे जातिवादी राजनीति से कोसो दूर रहते है| इसी कारण क्षेत्र में सवर्णो, दलितों और पिछड़ों और अल्पसंख्यको में समान रूप से लोकप्रिय है यदि भाजपा बसंन्त् कुमार को जौनपुर या मछली शहर से प्रत्याशी बनाती है तो पार्टी भारी बहुमत से विजयी होगी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here