संवाददाता / नई दिल्ली : उत्तराखंड को एक नई पहचान दिलाने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल जी महाराज ने एक नई पहल शुरू की है| देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन के वृहद विस्तार के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ० महेश शर्मा से मिल कर चर्चा करते हुए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल जी महाराज ने उत्तराखंड में पर्यटन हब बनाने की कयावद शुरू की|
केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ० महेश शर्मा ने महाराज के अथक प्रयास को हर संभव मदद करने को आश्वस्त किया| देवभूमि के तर्ज पर हर राज्य को बढ़ावा दिया जायेगा|
































