परमहंस धाम आश्रम गोपालपुरा, जयपुर द्वारा गरीबों की मदद के लिए खाद्य सामग्री कीट वितरण

0
1358

संवाददाता/जयपुर, 17 मई| समाजसेवी श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा और अखिल भारतीय धार्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा परमहंस धाम आश्रम गोपालपुरा बाईपास रिद्धि-सिद्धी चौराहा, जयपुर द्वारा वैश्विक संकट के दौरान लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आज रविवार को आश्रम प्रभारी महात्मा शाकम्बरी बाई और सहयोगी महात्मा कौमुदी बाई, महात्मा रक्षितानन्द  एवं महात्मा निर्मलानन्द के दिशा-निर्देशन में 10 किलो आटा पैकेट सहित अन्य खाद्य सामग्री का 150 कीट वितरण किया गया।इस बीच सभी तरह की सावधानी बरतते हुए, यूथ टीम ने पहले सभी का तापमान जाँच कर सभी के हाथों को सेनेटाइज करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया| सामग्री प्राप्त करने के साथ ही लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई तथा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए समिति का आभार व्यक्त किया। समिति की यूथ टीम व मानव सेवा दल के सदस्यों ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।समिति मीडिया प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि देशहित को ध्यान में रखते हुए मानव उत्थान सेवा समिति की करीब 500 शाखाओं से इस तरह के कार्यक्रम रोजाना आयोजित किए जा रहे हैं| समिति के हरिद्वार स्थित श्री प्रेमनगर आश्रम में लॉकडाउन के समय से ही प्रतिदिन जरुरतमन्दो को ठहरने की समुचित व्यस्था के साथ-साथ नि:शुल्क भोजन व्यवस्था भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here