संवाददाता/धानवा/सहारनपुर। सिंफनी द्वारा चलाये जा रहे रूलर इंडिया रिवोल्यूशन(ग्रामीण भारत क्रांति) द्वारा भारत देश में अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण युवा वर्ग को जन जागरण कर लक्ष्य के लिए अग्रसर करने के लिए एक पहल की शुरुआत की गई है
दिल्ली से आए हुए उज्जवल चुग(एंटरप्रेन्योर, डिजिटल विजनरी, यूथ आईकन और नेशनल गौरव अवार्ड से सम्मानित, प्रसिद्ध लेखक और संस्थापक एवं सीईओ आईसोल्स ग्रुप) ने सिम्फनी का अभियान ग्रामीण भारत क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए “मेरा गाँव, मेरी जिम्मेदारी” के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित किया और उनका मार्गदर्शन किया और ग्रामीण भारत क्रांति के माध्यम से उज्ज्वल चुग ने युवाओं के मुरझाये चेहरे पर मुस्कान दे गए।
सहारनपुर के ग्राम धनवा में युवाओं के मार्गदर्शन के लिए पहुंचे मि. चुग ने युवाओं को जागृत करने के लिए अनेक बातें बताएं और उनको सफलता के गूढ़ रहस्यों को सिखाया।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण की युवा शहरी युवाओं से कम नहीं है। हर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे सकते हैं परंतु वे अपनी योग्यता को नहीं पहचान रहे हैं साथ ही साथ उन्होंने अपनी दिनचर्या के बारे में भी बताया और छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को डिजिटल क्रांति और योगा करने की सलाह दी। बच्चों के अंदर से भय और निराशा को दूर करने के लिए प्रश्न-उत्तर सेशन किया गया जिसके बाद बच्चों में काफी बदलाव आया और सभी ने सिम्फनी के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम ग्राम धनवा में नेशनल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में आयोजित हुआ इसकी आयोजक टीम ग्राम धानवा के मेरा गांव, मेरे जिम्मेदारी थी और इस कार्यक्रम के अध्यक्ष मास्टर यशपाल जी रहे और यहां पर अनेक सदस्य पहुंचे। सिम्फनी संस्था के सचिव धुरन्धर चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह, सैनी विकास समिति के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम नेशनल पब्लिक जूनियर स्कूल के प्रबंधक मान सिंह सैनी, कमर पाल सैनी, बलराज सैनी, सुशील सैनी, संदीप सैनी, ओजस्वी शर्मा, नाजिम राव एवं गुड शेफर्ड स्कूल दूबर के छात्र-छात्राएं वहां पर उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में अनेक बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन पत्र दिए गए।
ग्राम धानवा में पहली बार पधारने पर मुख्य वक्ता और यूथ आईकन उज्ज्वल चुग का गाँव के युवाओं और अतिथियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। साथ ही मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। मंच संचालन विपिन सैनी ने किया। आयोजक मंडल की तरफ से दिल्ली से आये हुए उज्ज्वल चुग सहित उनके पूरे टीम का आभार व्यक्त किया और मिशन की भूरी-भूरी प्रसंसा की।

































