महाशिवरात्रि में सफाई अभियान

0
796

संवाददाता/मंगन (सिक्किम) : मानव उत्थान सेवा समिति के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान मंगन तहसिल सिक्किम  के अंतर्गत प्रेमी- भक्तगण तथा युवाओं के साहयोग से स्थानीय शिव मंदिर के परिसर में सफाई अभियान के साथ सत्संग कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महात्मा विश्रांति बाईजी ने लोगो को अमृतमय प्रवचन से संबोधीत किया।  उन्होंने कहा कि भगवान शिवजी अजर, अमर, अविनाशी तत्व का अनुभूति किया था। उसी ज्ञान का तत्व सार आज सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज ने जन जन को प्रचार प्रसार से मानव को आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से दे रहे है।

इस कार्यक्रम के दौरान सफाई अभियान को लेकर स्थानिय लोगो ने भूरी भूरी प्रसंसा की। शिव मंदिर मे सुमधुर स्वर भजन के साथ जयकारों से गूंज रहा था।  कार्यक्रम की जानकारी समिति के रेखा सुब्बा ने दी। इसके बाद आरती वंदना प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समापन किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here