
संवाददाता/सकोती,मेरठ: श्री सतपाल जी महाराज और मानव उत्थान सेवा समिति शाखा मेरठ के तत्वावधान में प्राईमरी पाठशाला के सामने ग्राम-सकोती, जिला-मेरठ, उत्तर प्रदेश में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत आत्म-कथा महायज्ञ (25 अक्टूबर से 1नवम्बर तक) के आज आठवें दिन साध्वी दर्शनी बाई जी द्वारा कथा के उपरांत बड़े विधि विधान के साथ हवन कार्यक्रम किया गया ।
साथ ही साथ सहयोगी महात्मा धनिष्ठा बाई जी, संस्था के क्षेत्रीय कार्यकर्तागण,ग्रामवासी एवं श्री हंस भजन मण्डली दिल्ली के भजन गायक कलाकार भी उपस्थित थे। हवन-पूजन के पश्चात् लोगो ने भण्डारे का भी खूब आनंद लिया|































