विपिन सैनी ,सहारनपुर,उ0प्र0 | पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए वीर सैनिको को श्रद्धांजलि स्वरूप सहारनपुर के गांव धानवा में एक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसके बाद शिव मन्दिर धर्मशाला में 2 मिनट का मौन रखकर शहीदो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस आयोजन में अहसान राव जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज जो ये कैंडल जलाई गई है, भले ही कुछ समय बाद ये शांत हो जाएगी परन्तु जो ज्वाला हर भारतीय के अंदर जली है वो अब शांत होने वाली नही है| आज पूरा भारत हिन्दू, मुस्लिम से ऊपर उठकर शहीदो के परिवारों के साथ तन, मन, धन से खड़ा हुआ है । आज इस कैंडल मार्च से ये ही संदेश दिया गया है कि सरकार आतंकवादी ताकतों के खिलाफ शख्त से सख्त कदम उठाये हम सब एक होकर आपके साथ है ।
कैंडल मार्च में गांव के वरिष्ठ कंवरपाल सैनी, बलराज सैनी, रामपाल सैनी, युवा साथी विजेंदर सैनी, सुभाष सैनी, नाजिम राव, ओजस्वी शर्मा, सचिन सैनी, ईश्वर पाल, सागर सैनी, तरुण सैनी के साथ गांव के सैंकड़ो लोगो ने भाग लिया|































