ज्ञापन देने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति के शुभम सोनी और दीपक सत्संगी उपस्थित थे।
समिति ने निम्न मुद्दों पर मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांगे की है –
सबसे पहले बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले, घरों की लूट, मंदिरों पर हमले, मूर्तियों की तोड़फोड़, महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए वहां की सेना को कठोर निर्देश दिए जाएं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों को देखते हुए वहां के हिंदुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए और उन्हें तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए। अब तक वहां के हिंदुओं की जो जान या संपत्ति की हानि हुई है, उसकी तुरंत भरपाई की जाए। साथ ही भारत सरकार को यह विषय तुरंत ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ में उठाकर बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधिमंडल को भेजने की मांग करनी चाहिए। साथ ही बांग्लादेश में हिंसा के कारण जो हिंदू विस्थापित होकर भारत में शरण मांग रहे हैं, उन्हें ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ (सीएए) के माध्यम से भारत सरकार शरण दे। तथा पहले से ही लगभग 5 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत में घुसे हुए हैं, इस घटना के बाद फिर से इस घुसपैठ की संभावना को देखते हुए भारतीय सीमा पर कड़ा बंदोबस्त किया जाए।

































