
संवाददाता/नई दिल्ली: शनिवार और रविवार को &tv पर चल रहे रियालिटी शो (द वायस इंडिया किड्स) का विगत रविवार रात्रि को फाइनल राउंड हो चूका है| जिसमें कुल 6 प्रतिभागी इस रियलिटी शो के फाइनल राउंड के बाद प्रथम विजेता की होड़ में है, इसमे देहरादून की शिकायना मुखिया का नाम शीर्ष पर है| देहरादून की शिकायना कठिन संघर्षो और कई पड़ाओं को पार करते हुए फाइनल में अपना जगह बनाकर देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है|
देहरादून के सेंट् थामस स्कूल की क्लास 6 में पढने वाली शिकायना ने इस शो के माध्यम से एक मिशाल कायम किया है और यह साबित कर दिया कि असम्भव कुछ भी नहीं है| शिकायना के आवाज से कभी कभी निर्णायक मण्डली भी दुविधा में पड़ जाती थी कि इस छोटी सी बच्ची की आवाज वाकई में सबको मोहित करने वाला है| शिकायना की आवाज में वेस्टर्न और इण्डियन का इतना बड़ा मिश्रण, इस उम्र में, ऐसे लगता है कि इसकी आवाज में कोई दैवीय शक्ति है|
फाइनल के इन सभी प्रतिभागियों(मो.फाजिल, शिकायना मुखिया, गुन्तास, नीलांजना राय, मानशी, और श्रुति गोस्वामी) के भाग्य का पिटारा 11मार्च दिन रविवार को खुलेगा| सभी प्रतिभागियों ने प्रथम विजेता का ताज पहनने के लिए अपने-अपने स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ी है लेकिन इनके भाग्य का फैसला जनता के हाथ में है| सभी प्रतिभागी अपने परिणाम का बेशब्री से इन्तजार कर रहे है|
शिकायना के पिता विकास मुखिया कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल देहरादून में संगीत के अध्यापक है| अपने पिता से ही उसे विरासत में संगीत मिला है और बहुत कम उम्र से ही वो गीतों को गुनगुनाती आ रही है| पिता विकास मुखिया ने समस्त जनता जनार्दन से अपील की है कि आप सभी के वोट और सपोर्ट से मेरी बेटी (शिकायना) कई पड़ाव पार करके फ़ाइनल में पहुंची है। यह सब आप सभी के प्रयास से ही संभव हुआ है| अभी तक के कामयाबी का पूरा श्रेय उत्तराखंड वासियों के साथ-साथ देश के सभी नागरिकों को है| वही शिकायना ने अब तक की कामयाबी का सारा श्रेय अपने माता-पिता और उन लोगों को दिया जिन्होंने अपना आशीर्वाद स्वरूप वोट देकर इस मुकाम तक पहुँचाया है |
शिकायना के पिता विकास मुखिया ने देवभूमि के समस्त जनता से अपील किया है कि इस रियालिटी शो “The Voice India Kids” का फाइनल पिछली रात को हो चूका है लेकिन इसका परिणाम आप सभी के आशिर्वाद से बेटी शिकायना इस शो की प्रथम विजेता बनेगी| इसलिए आप सभी प्रत्येक सिम नम्बर से 200 वोट (फोन नम्बर 07097297304 पर 100 बार मिस कॉल और कैपिटल में SKN लिखकर 57575 पर 100 बार SMS) कर सकते है। मुखिया ने सभी से अनुरोध किया है कि देवभूमि के इस बेटी को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहन के लिए अपने सभी दोस्तों और सगे-संबंधियों को बोल कर वोट अवश्य करें और कराएं और अपने प्रियजनों को भी ऐसा करने को प्रेरित करें। वोटिंग लाइन 10मार्च दिन शनिवार रात्रि 10 बजे तक खुली रहेगी|
































