वायनाड सीट से पर्चा दाखिल कर बोले राहुल गांधी

0
623

एजेंसी/वायनाड : कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल करने के बाद गुरुवार को कहा कि वह अपने पूरे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सीपीएम के खिलाफ एक भी शब्‍द नहीं बोलेंगे। राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब कई हलकों में उनके इस फैसले को विपक्षी एकता के खिलाफ बताया जा रहा था। केरल के वामपंथी दलों ने राहुल गांधी पर हमले बोलने शुरू कर दिए थे।

राहुल ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘मैं समझ सकता हूं कि सीपीएम के मेरे भाई और बहन मेरे खिलाफ बोलेंगे और मुझ पर हमला करेंगे लेकिन अपने पूरे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उनके खिलाफ एक भी शब्‍द नहीं बोलूंगा।’ राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब वायनाड से चुनाव लड़ने के उनके ऐलान के बाद दोनों दलों के बीच रिश्‍तों में खटास आ गई है। अब राहुल ने यह बयान देकर संदेश देने की कोशिश की है कि उन्‍होंने अभी भी अपने दरवाजे सीपीएम के लिए खोल रखे हैं।

 बता दें कि राहुल की उम्मीदवारी के चलते लेफ्ट के भीतर खींचतान मच गई और इसमें सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी अकेले पड़ते दिख रहे हैं। राहुल गांधी के लिए ‘नरम रुख’ अख्तियार करने के चलते सीताराम येचुरी पार्टी के अंदर अकेले नजर आ रहे हैं। येचुरी का कहना है कि लेफ्ट को इलेक्शन के वक्त किसी तरह के विवाद में पड़ने के बजाय समान विचारधारा वाले दलों से तालमेल करना चाहिए। उनका कहना है कि बीजेपी को हराना ही फिलहाल एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस संग गठबंधन की कोशिशें की थीं और केरल में नरम दिख रहे हैं। इसके चलते वह पार्टी के मुखिया के तौर पर सीपीएम अकेले पड़ गए हैं।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने दिया झटका  पार्टी के एक बड़े धड़े का मानना है कि हमें कांग्रेस की बजाय अपनी ताकत को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। पार्टी और येचुरी के लिए पहला झटका पश्चिम बंगाल में लगा। यहां येचुरी ने कांग्रेस के साथ सीटों की साझेदारी को लेकर कोई करार हुए बिना ही 6 सीटें छोड़ दी थीं, जिनमें से दो सीटों पर उसके सांसद थे। लेकिन, शुरुआती प्रयासों के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं हो सका। दोनों ही पार्टियां मुर्शिदाबाद सीट को लेकर अड़ गईं और अंत में दोनों की राह अलग हो गई।

राहुल के वायनाड जाने से लगा बड़ा झटका इसके बाद दूसरा झटका वामपंथी पार्टी को राहुल गांधी के केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने से लगा। कांग्रेस की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान होने के बाद येचुरी को तिरुअनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी। सीपीएम में कांग्रेस के इस फैसले को लेकर हैरानी है कि आखिर जब उनकी ओर से इसे गलत विचार करार दिया गया था, तब भी राहुल गांधी ने वायनाड आने का फैसला क्यों लिया। मीडिया की ओर से इस सवाल पर कि क्या कांग्रेस ने लेफ्ट को अकेला छोड़ा दिया है, इस पर येचुरी ने चुप्पी साध ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here