श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनी, बतौर मुख्यअतिथि राजकुमारी मोहिना सिंह ने किया प्रतिभाग

0
329

संवाददाता/मुरादनगर (गाजि.)। श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की छोटी पुत्रवधू, मध्य प्रदेश के रीवा रियासत की राजकुमारी मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती मोहिना कुमारी सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। साथ में प्रधानाचार्य डॉ सुखपाल सिंह तोमर प्रबंधक टी. डी. शर्मा जी उप प्रबंधक श्री आनंदी प्रसाद ने सहयोग किया। तत्पश्चात श्री हंस जी महाराज एवं परम आराध्या गुरु माता श्रीमती राज राजेश्वरी देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया प्रधानाचार्य डॉ सुखपाल सिंह तोमर, महात्मा हरिसंतोषानंद, प्रबंधक टी .डी. शर्मा, उप प्रबंधक आनंदी प्रसाद ने मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती मोहिना कुमारी सिंह को बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर व श्री हंस प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि श्रीमती मोहिना कुमारी सिंह ने 2021–22 की बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट दिलवाने में उत्तम प्रयास करने वाले शिक्षकों एन.सी.सी. आफिसर व कला अध्यापक डॉ अमित कुमार, श्रीमती कल्पना आनंद, रविंद्र कुमार, राज कुमार, श्रीमती जयंती मठपाल, योगेश राघव, सचिन वर्मा, श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती वर्षा , सुमित कुमार व विकास त्यागी को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात प्रबंध समिति ने विद्यालय के समस्त अध्यापकों व कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया व साथ ही 2021-22 की बोर्ड परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं अब्दुल कादिर, आशीष कुमार, मोहित, शिफा, नंदनी त्यागी, कनक, इकरा, सिम्मी नायक, अक्सा, मनीष, अक्शा सरफराज, निखिल, आराध्या को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती मोहिना कुमारी सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय के रिजल्ट, एन.सी.सी., स्काउट बैंड, स्काउट के बच्चों व विद्यालय के सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं अनुशासन की अपने शब्दों के द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की। तथा बच्चों को समय की उपयोगिता व समय के महत्व को विस्तार से समझाया व बताया कि अपनी शिक्षा का उपयोग आप अच्छे कार्यों में सत्य के लिए करें व आप कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को पीड़ा या कष्ट हो| आप अच्छी शिक्षा को प्राप्त कर अच्छे कार्य मे लगाएं जिससे समाज का उत्थान हो, आप राष्ट्र की सेवा कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकें|

कार्यक्रम का मंच संचालन एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर अमित कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ सुखपाल सिंह तोमर, प्रबंधक टी.डी. शर्मा, महात्मा हरिसंतोषानंद, उप प्रबंधक आनंदी प्रसाद, अध्यक्ष अशोक कुमार तितोरिया, उपाध्यक्ष के.पी. सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, परमानंद गर्ग, घनश्याम बंसल, दीपचंद, प्रदीप सिंघल, कन्हैयालाल, जितेंद्र कुमार, राजकुमार त्यागी, गणपत सिंह, वरिष्ठ अध्यापक विनोद कुमार शर्मा, के पी सिंह, पवन गोविल, अधिवक्ता अवधेश मित्तल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here