दिल्ली में सीलिंग की समस्या का जल्द होगा समाधान : राजनाथ सिंह

0
531

संवाददाता/नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में राष्ट्रीय व्यापारी महाधिवेशन में  शिरकत करते हुये व्यापारियों को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज किसानों की बात कर रहे है तो क्यों कर रहे हैं। आज देश की सबसे बड़ी आबादी किसानों है। वैसे तो किसान और व्यापारी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज के व्यापार में कुछ कठिनाइयां जरूर हैं। हम उसका समाधान ढूंढ रहे हैं। ऑनलाइन कंपनियों एमेजॉन हो या फिल्पकार्ट कम्पनी, किसी की वजह से व्यापारियों को नुकसान नहीं होने देंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली में सीलिंग की कुछ समस्या है। इसकी वजह से कुछ दुकानों की सीलिंग भी हुई। इस बारे में हम चर्चा कर समाधान निकालने पर काम कर रहे हैं। शहरी विकास मंत्री इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रहा है। सरकार के साथ आप लोगों का संवाद बना रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वाणिज्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि एमेजॉन और फिल्पकॉर्ट जैसी कंपनी को गलत तरीके से काम नहीं करने देंगे। इस वक्त देश मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ बढ़ रही है। हमारी अर्थव्यवस्था 2.5 मिलियन डॉलर की है। हमारा लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर का है। जो अगले कुछ सालों में पूरी होने वाली है। हमारा व्यापार बढ़ रहा है। जबकि चीन का व्यापार घट रहा है।

हमारी सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं। हो सकता है कि इससे आप को कुछ नुकसान हुआ हो। लेकिन हमारी सरकार की नीयत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। फिर चाहे जीएसटी ही क्यों ना हो। जीएसटी को लेकर व्यापारियों को जो तकलीफ है। हम उसका निवारण जरूर करेंगे। अटल जी की सरकार के वक़्त और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान भी ऐसी मंदी आई थी। ये बस थोड़े वक़्त की बात है। इससे हम जरूर निकलेंगे। मंहगाई बढ़ी जरूर है लेकिन हमने ग्रोथ रेट से महंगाई बढ़ने नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here