सुरेंदर नाडा बने हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान

0
1719

संवाददाता/सोनीपत :  प्रो कबड्डी लीग की नई फ्रेंचाइजी हरियाणा स्टीलर्स ने 28 जुलाई से शुरू हो रही लीग के अपने पदार्पण सत्र के लिए स्थानीय खिलाड़ी सुरेंदर नाडा को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली हरियाणा स्टीलर्स ने सुरेंद्र नाडा के अलावा हरियाणा के ही वजीर सिंह को टीम का उप कप्तान बनाया है। टीम ने कर्नाटक के वेल्लारी में प्री-सत्र शिविर में पिछले तीन सप्ताह तक अभ्यास किया है और कोच रणबीर सिंह खोखर का कहना है कि वे टीम की तैयारियों से संतुष्ट हैं।

कप्तान नाडा ने कहा कि हरियाणा ने देश को कई कबड्डी खिलाड़ी दिए हैं और इस खेल की जबरदस्त लोकप्रियता इस राज्य में है, इसलिए हमारी यह इच्छा थी कि लीग में हरियाणा की भी एक टीम हो। आखिरकार इस सत्र में यह इच्छा पूरी हुई और मेरे लिए यह गर्व की बात है कि कोच और मैनेजमेंट ने मुझे टीम का नेतृत्व करने के योग्य समझा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here